लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: मदरसे में पढ़ने वाली किशोरी से रेप? आरोपी मौलाना गिरफ्तार

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक मदरसे में एक किशारी के साथ कथित तौर पर रेप की घटना सामने आई है.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक मदरसे में एक किशारी के साथ कथित तौर पर रेप की घटना सामने आई है. आरोप है कि मदरसे के मौलाना ने पढ़ रही किशोरी के साथ रेप किया और वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा. पुलिस ने लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है. बिठूर थाना क्षेत्र का यह मामला है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मौलाना कारी मोहम्मद अहमद अपने घर में ही मदरसा चलाता है और पीड़िता भी उस मदरसे में पढ़ती थी. किशोरी ने साल 2018 में मदरसा छोड़ दिया, लेकिन आरोपी उसके बाद भी पीड़िता को किसी न किसी बहाने से बुलाता रहा.

शिकायत के अनुसार, 22 जनवरी, 2022 को मौलवी ने पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर पीड़िता को बहाने से घर में खाना बनाने के लिए बुलाया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया. उसके बाद वह वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता रहा और अगले एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा.

ऐसे में तंग आकर लड़की ने घरवालों को आपबीती बताई. जिसके बाद सोमवार को बिठूर थाने में मौलाना पर रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत पर दिया गया. फिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने क्या कहा?

एडीसीपी वेस्ट लखन यादव ने बताया कि 26 जून, 2023 को बिठूर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है. एक स्थानीय मदरसे के मौलाना मौलाना कारी मोहम्मद अहमद के द्वारा मदरसे में पढ़ने वाली एक किशोरी का शारीरिक रूप से शोषण किया गया है.

उन्होंने बताया कि परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है.