कानपुर: गैंगस्टर के साथ दारोगा की हुक्का पीते तस्वीर हुई वायरल, लेने के देने पड़ गए
कानपुर में अंकित लाला नामक गैंगस्टर के साथ बैठकर हुक्का पीने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दारोगा मोहम्मद आसिफ अली को निलंबित कर दिया…
ADVERTISEMENT

कानपुर में अंकित लाला नामक गैंगस्टर के साथ बैठकर हुक्का पीने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दारोगा मोहम्मद आसिफ अली को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, दारोगा की अपराधी के साथ हुक्का पीने के दौरान की तस्वीर वायरल हो गई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा. वहीं, आरोपी दारोगा को पुलिस लाइन में अटैच करने के साथ-साथ इस मामले में जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है.