लेटेस्ट न्यूज़

सेप्टिक टैंक में उतरे जावेद और उनके बेटे की हो गई मौत, फिर दामाद इरफान ने बताई रात 2 बजे वाली कहानी

Kanpur Septic Tank Incident: कानपुर के कल्याणपुर में एक आवासीय अपार्टमेंट के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. बुधवार देर रात हुई इस घटना में एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बचा.

ADVERTISEMENT

Kanpur Septic Tank Incident
Kanpur Septic Tank Incident
social share
google news

Kanpur Septic Tank Incident: कानपुर के कल्याणपुर इलाके में बुधवार देर रात एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई. यहां एक अपार्टमेंट के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे पिता जावेद और उनके बेटे आकिब की जहरीली गैस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में मृतक का दामाद बाल-बाल बच गया जिसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.