पहले पिता और अब पत्नी की जाम की वजह से डेथ…कानपुर के सोनू गुप्ता के साथ जो हुआ, वह आपको भी चौंका देगा
UP News: कानपुर के सोनू गुप्ता की पत्नी को हार्ट अटैक आया. वह अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गए. मगर रास्ते में उनकी गाड़ी जाम में फंस गई. इससे पहले उनके पिता के साथ भी कुछ ऐसा ही हो चुका है. सोनू गुप्ता ने जो बताया, वह आपको हैरान कर देगा.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: कानपुर में लगने वाला जाम अब लोगों की जान भी लेने लगा है. कानपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की 32 वर्ष की पत्नी को हार्ट अटैक आया और जाम की वजह से उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. दरअसल हार्ट अटैक पड़ने पर पति उसे लेकर अस्पताल के लिए निकला. मगर गाड़ी भीषण जाम में फंस गई. रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया.









