एकता गुप्ता को मारने वाले जिम ट्रेनर विमल और पति राहुल का आमना सामना, दोनों के बीच हुई ये बातचीत
Kanpur News: एकता हत्याकांड में आरोपी विमल से पूछताछ के दौरान पुलिस ने क्राइम सीन की पुनरावृत्ति करवाई. पति राहुल गुप्ता के सवालों के जवाब अभी भी अधूरे। सीबीआई जांच की मांग पर विचार.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: कानपुर के एकता गुप्ता हत्याकांड के आरोपी विमल कुमार को गुरुवार सुबह पुलिस भारी सुरक्षा के बीच उसी जगह पर ले गई, जहां उसने मृतका की लाश छिपाई थी. इस दौरान डीएम कंपाउंड को पूरी तरह से सील कर दिया गया था. वहां जाने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने बंद कर दिया था, ताकि किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति न दी जा सके. मिली जानकारी के अनुसा, आरोपी विमल ने पुलिस को दिखाया कि उसने किस तरह से एकता की लाश ऑफिसर्स क्लब में दफनाई थी. इस मौके पर एकता के पति राहुल गुप्ता और उनकी मां का भी आरोपी विमल कुमार से आमना-सामना कराया गया.