लेटेस्ट न्यूज़

शराबी चंदन ने ऐसा सरिया मारा कि जमीन पर बिखर गया नेत्रहीन भाई कुंदन का सिर... कानपुर का दहलाने वाला क्राइम

कानपुर के बर्रा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां छोटे भाई चंदन ने अपने नेत्रहीन बड़े भाई कुंदन की सरिया से मार-मारकर हत्या कर दी. कुंदन ने चंदन को उसके दोस्त राजू चौरसिया के साथ घर में शराब पार्टी करने से रोका था. इस पर भड़के चंदन ने राजू के साथ मिलकर कुंदन को ईंट और सरिया से पीट-पीटकर मार डाला.

ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News: सांकेतिक तस्वीर
Kanpur Crime News: सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. बर्रा इलाके में दोस्त के साथ पार्टी कर रहे चंदन ने अपने बड़े भाई कुंदन की हत्या कर दी है. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि कुंदन ने उसे दोस्त राजू चौरसिया के साथ शराब पीने से मना किया था. हैरानी की बात ये है कि कुंदन अपनी आंख से देख नहीं सकता था. इसके बावजूद भी उसने छोटे भाई की इतनी बेरहमी से हत्या कर डाली. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने चंदन के दोस्त राजू को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि चंदन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.