7 महीने पहले 2 बच्चों को रौंदा फिर मार्च में 4 पर चढ़ाई कार, कानपुर में मिला पुणे जैसा केस
Kanpur: पुणे हिट एंड रन केस फिलहाल चर्चाओं में बना हुआ है. अब कानपुर से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां नाबालिग ने पिछले साल अक्टुबर में रैश ड्राइविंग करके 2 बच्चों को मार डाला. पुलिस ने केस दर्ज किया मगर कार्रवाई नहीं की. घटना के 7 महीने बाद नाबालिग ने फिर से रैश ड्राइविंग करके 4 लोगों पर कार चढ़ा दी. अब इस मामले में कानपुर पुलिस ने एक्शन लिया है. जानें मामला.
ADVERTISEMENT

Kanpur
UP News: पुणे के हिट एंड रन केस (Pune Hit and Run Case) ने पूरे देश को चौंका दिया है. इस केस ने सिस्टम की भी पोल खोल कर रख दी है. कैसे पुलिस अमीरी के आगे नाबालिग आरोपियों को बचाने के लिए रास्ते खोजती है और कैसे अमीरी के नशे में चूर नाबालिग आरोपियों को बचाया जाता है. मगर जब से पुणे का हिट एंड रन केस चर्चाओं में आया और इस मामले में पुणे पुलिस एक्शन में आई है, अब इसका असर उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस में भी देखने को मिला है.