विलुप्त सफेद गिद्ध के बाद अब कानपुर में मिला सफेद उल्लू, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
Kanpur Samachar: चार दिन पहले कानपुर जिले के ईदगाह कब्रिस्तान में हिमालय का विलुप्त सफेद गिद्ध मिला था. आज कानपुर के नवीन मार्केट में एक…
ADVERTISEMENT

Kanpur Samachar: चार दिन पहले कानपुर जिले के ईदगाह कब्रिस्तान में हिमालय का विलुप्त सफेद गिद्ध मिला था. आज कानपुर के नवीन मार्केट में एक सफेद उल्लू पाया गया है. ये सफेद उल्लू कहां से आया है, किसी को नहीं पता है. सुबह लोगों ने उल्लू को दुकान की खिड़की पर बैठे देखा. वहीं, उल्लू को देखने के लिए मार्केट में लोगों की भीड़ जुट गई है.