UPTak Baithak Logo

इंडिगो एयरलाइंस में करनी है जॉब तो मिलो…अभिषेक सिंह-राजनाथ ने कई राज्यों के युवाओं से खिलवाड़ किया

UP News: कानपुर पुलिस ने एक लड़की की शिकायत पर जांच की तो इस पूरे गैंग का खुलासा हुआ. इसके बाद अभिषेक सिंह और राजनाथ सिंह गिरफ्त में आए. 6 राज्यों में ये दोनों फर्जीवाड़ा कर रहे थे.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

UP News: कानपुर पुलिस ने ठगी का बड़ा खुलासा किया है और अभिषेक सिंह और राजनाथ सिंह नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अभिषेक सिंह और राजनाथ सिंह ने कई राज्यों के युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है. नौकरी दिलाने के नाम पर ये दोनों युवाओं की जिंदगी के साथ ऐसा खेल खेलते थे, जिसे जान पुलिस भी सकते में हैं. दरअसल इन दोनों ने इंडिगो एयरलाइंस समेत बड़ी कंपनियों मे निकलने वाले नौकरी के ऑफर को ही अपनी ठगी का जरिया बना लिया था. बकायदा इन दोनों ने नेटवर्क बनाया और ठगी का बड़ा कारोबार खड़ा किया. मगर एक लड़की की वजह से ये दोनों पकड़े गए और पूरा मामला सामने आ गया.