कानपुर में रिटायर्ड कर्नल ने कैब ड्राइवर वासिफ के सामने कर दी वक्फ बिल की तारीफ, फिर उसने किया कांड
Kanpur News: कानपुर में रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह के साथ मारपीट की गई है. कैब ड्राइवर वासिफ और उसके साथियों के ऊपर मारपीट का आरोप है. वक्फ बिल को लेकर ये पूरा विवाद हुआ था. जानिए ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सेना के रिटायर्ड कर्नल के साथ ओला चालक ने मारपीट की है. रिटायर्ड कर्नल की वक्फ बिल को लेकर ओला चालक से बहस हो गई थी. चालक मुस्लिम समुदाय से था. आरोप है कि इसी दौरान ओला चालक भड़क गया और उसने रिटायर्ड कर्नल पर अचानक हमला कर दिया. आरोपी ने अपने साथियों को भी बुला लिया और रिटायर्ड कर्नल के साथ खूब मारपीट कर डाली.