कानपुर हिंसा: 35 आरोपी अरेस्ट, 30 से ज्यादा घायल, अखिलेश बोले- नुपुर को गिरफ्तार किया जाए
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को कानपुर में दो समुदायों के लोगों के द्वारा एक-दूसरे पर पथराव और बम फेंके…
ADVERTISEMENT

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को कानपुर में दो समुदायों के लोगों के द्वारा एक-दूसरे पर पथराव और बम फेंके जाने के बाद यहां के कुछ इलाकों में हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अभी तक 35 बवालियों को गिरफ्तार है. बता दें कि इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी समेत 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, मामले में पुलिस ने 40 नामजद समेत लगभग 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.