UPTak Baithak Logo

कानपुर हिंसा: मायावती, अखिलेश ने योगी सरकार को खूब सुनाया, उधर बृजेश पाठक ने भी दिया जवाब

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दुकानें बंद कराने के प्रयास के दौरान…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दुकानें बंद कराने के प्रयास के दौरान दो समुदायों के लोगों के द्वारा एक-दूसरे पर पथराव और बम फेंके जाने के बाद यहां के कुछ हिस्से में हिंसा भड़क गई. वहीं अब इस मामले को लेकर सूबे में राजनीति तेज हो गई है. विपक्ष सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साध रहा है, जबकि सत्ताधारी पार्टी की ओर से भी विपक्षी नेताओं को जवाब भी दिया गया है. कुल मिकालर कहें तो कानपुर हिंसा को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच ‘ट्विटर वॉर’ छिड़ गया है.