लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: घर में घुसे नकाबपोश डकैतों ने की बुजुर्ग दंपत्ती की हत्या! बहू ने ये बताया

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में डकैती की घटना से हड़कंप मच गया. कानपुर के ककवन इलाके में पांच नकाबपोश डकैतों ने विद्युत कर्मी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में डकैती की घटना से हड़कंप मच गया. कानपुर के ककवन इलाके में पांच नकाबपोश डकैतों ने विद्युत कर्मी के घर में डकैती डाली और बड़ी बेरहमी से गला काटकर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब विद्युत कर्मी राजकुमार खेतों की रखवाली करने गया था. घर में उसकी पत्नी और उसके माता-पिता अकेले थे.

पत्नी को लिया गन प्वाइंट पर

मिली जानकारी के मुताबिक विद्युत कर्मी राजकुमार जब खेतों पर रखवाली करने गया था और घर पर उसकी पत्नी सपना और माता-पिता अकेले थे तभी डकैतों ने इस वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक रात में 5 डकैत घर में घुस गए. उन्होंने सबसे पहले पत्नी सपना को अपनी गन पॉइंट पर लिया. इसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति छम्मी लाल और इमरती देवी की गला काटकर हत्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत घर में रखा हुआ सारा जेवर लूट ले गए. डकैतों के जाने के बाद सपना ने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया.

घर में रखे चाकू से की हत्या

इस पूरी घटना पर सपना ने बताया, “डकैत नकाब लगाए हुए थे. 2 लोगों ने मेरे मुंह पर तमंचा लगाया था. इसके बाद घर से सारा सामान लूट के ले गए. इस दौरान डकैतों ने घर में रखे चाकू से सास-ससुर की हत्या कर दी.” मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

इस पूरे मामले पर डीसीपी विजय ने बताया, “5 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. उम्मीद हम जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.”

जोशीमठ में हो क्या रहा है? IIT कानपुर के प्रोफेसर ने किए कई अहम खुलासे, दी ये चेतावनी