लेटेस्ट न्यूज़

आगरा: कर्ज उतारने के लिए चार भाइयों ने रची ट्रक डकैती की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के आगरा में घटित हुई ट्रक डकैती की वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासे का दावा किया है. पुलिस ने वारदात में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में घटित हुई ट्रक डकैती की वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासे का दावा किया है. पुलिस ने वारदात में शामिल चार सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. चारों भाइयों ने ट्रक फाइनेंस की किस्तों से बचने के लिए साथ मिलकर डकैती की साजिश रची थी. खुद ही अनार से भरे ट्रक को मेरठ ले गए और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद बंधक बनाकर सड़क पर पड़े रहे. सुबह राहगीरों ने सड़क पर बंधे मिले भाइयों को मुक्त कराया. उन्हें खंदौली थाने पहुंचाया. ट्रक मालिक से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया.