कानपुर सड़क हादसा: CM योगी ने अस्पताल पहुंचकर की घायलों से मुलाकात, कही ये बात
कानपुर के भदेउना गांव के पास शनिवार को सवारियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर जाने से कम से कम 26 लोगों की…
ADVERTISEMENT

कानपुर के भदेउना गांव के पास शनिवार को सवारियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर जाने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे. हादसे में जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.