लेटेस्ट न्यूज़

 झांसी के होटल में पकड़ी गई महिला का चौंकाने वाला खुलासा... 'पड़ोसी के पास थीं मेरी अश्लील फोटो उसने डेढ़ साल तक...'

झांसी के मऊरानीपुर का होटल कांड अब ब्लैकमेलिंग और रेप के गंभीर आरोपों में बदल गया है. महिला ने ससुराल के पड़ोसी पर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की.

ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News
social share
Google CTA

Jhansi News: पीड़ित महिला ने झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर इस पूरी घटना का खुलासा एक लिखित शिकायत में किया है. महिला के आरोप बेहद गंभीर हैं. उसके मुताबिक आरोपी पड़ोसी युवक को उसकी शादी से पहले रहे किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की जानकारी मिल गई थी. इसी बात का फायदा उठाकर वह युवक पिछले डेढ़ साल से उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था.