झांसी के मुकेश आर्य की पत्नी होटल के कमरे में थी प्रेमी के साथ... बौखलाहट में पति ने किसी और आदमी को पीट दिया
Jhansi News: झांसी में एक शख्स को सूचना मिली कि उसकी पत्नी होटल में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही है. गुस्से में वह होटल पहुंचा. यहां उसने उस आदमी को पकड़कर पीट दिया जिसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था. खबर में विस्तार से जानें कि इस मामले में और क्या-क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News: 'खाया पीया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना'... यह कहावत झांसी की एक ताजा घटना पर सटीक बैठती है. यहां एक युवक ने गुस्से और शक में इतनी बड़ी गलती कर दी कि अब वह पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. पत्नी के होटल में प्रेमी संग रंगरलिया मनाने की जानकारी मिलते ही पति आगबबूला हो उठा. होटल पहुंचने पर उसने वहां मौजूद एक युवक को ही पत्नी का प्रेमी समझ लिया और बिना कुछ सोचे-समझे उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक ने सिर्फ महिला को होटल से बाहर निकलने में मदद की थी. लेकिन बौखलाए पति ने बिना सच्चाई जाने ही उसके साथ मारपीट कर दी. पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.