लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में अर्थिंग की तार के चपेट में आने से 2 मासूम बच्चों की चली गई जान,आखिर कैसे हुआ ये सब

यूपी के झांसी में सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना को अभी 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि शाम होते-होते चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिठरी में खेलते समय दो मासूम बच्चों की करेंट लगने से मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

jhansi News: सांकेतिक तस्वीर
jhansi News: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई थी. लेकिन अभी इस घटना को हुए 12 घंटे भी नहीं हुए कि शाम होते-होते चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिठरी में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों करेंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मॉर्चरी भेज दिया है.