पहले चलाई थी गोली अब ब्यूटी पार्लर में घुस चेहरे पर मार दिया चाकू... झांसी में शनि ने पत्नी सफीना संग जो किया वो हिला देगा
Jhansi Crime News: झांसी में ब्यूटी पार्लर में घुसकर पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. पति ने ऐसा क्यों किया इसकी पूरी कहानी जानिए.
ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News
Jhansi Crime News: यूपी के झांसी में ब्यूटी पार्लर में घुसकर पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में घायलावस्था में ब्यूटीशियन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी अपनी पत्नी पर गोली चला चुका है. दोनों का मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है.