लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में शालिनी मर गई और उधर पति ने पूरे वाकये का वीडियो बना लिया! अब 2 थ्योरी आ गईं सामने

Jhansi Crime News: झांसी में खाना लेट बनने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आई पत्नी ने कमरें में जाकर कथित तौर पर फांसी लगा ली. पति ने इस घटना का वीडियो बना लिया. ये है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News
Jhansi Crime News
social share
google news

Jhansi News: यूपी के झांसी से दिल दहाने वाली घटना सामने आई है. खाना लेट बनने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आई पत्नी ने कमरें में जाकर कथित तौर पर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि उसे बचाने का प्रयास करते हुए पति ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी. वहीं मायके वालों का आरोप है कि पति ने उसे मारा है, क्योंकि अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था.