लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर की नीलम निषाद की जान लेकर गया जमीन के मुआवजे का पैसा! सगे भाई ने उसके साथ ये क्या किया

गोरखनाथ के नयागांव में 19 साल की गुमशुदा युवती नीलम निषाद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. नीलम की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसके सगा भाई रामआशीष है.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur news
Gorakhpur news
social share
google news

गोरखनाथ के नयागांव में 19 साल की गुमशुदा युवती नीलम निषाद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. नीलम की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसके सगा भाई रामआशीष है. सामने आई जानकारी के मुताबिक रामआशीष के पिता के पिता चिंकू निषाद की जमीन सड़क चौड़ीकरण में निकली थी. ऐसे में उन्हें मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपये मिले थे. इस पैसे को परिवार वाले नीलम की शादी में खर्च कर रहे थे. आरोप है कि मुआवजे के पैसों को लेकर रामआशीष अपनी बहन से नाराज चल रहा था. ऐसे में आरोपी भाई रामआशीष ने नीलम के टुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव को कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में गन्ने के खेत में फेंक दिया.