गोरखपुर में सड़क के किनारे खड़ा था स्कूटर और खेत में पड़े थे नीतू, विश्वनाथ फिर खुली दोनों की कहानी
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों दो दिन से लापता थे. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका, जातिगत असहमति बनी प्रेम कहानी की रुकावट.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउथा पुल के पास एक खेत में गुरुवार को एक युवक और युवती के शव मिले. दो दिन पहले वे लापता हो गए थे. पुलिस ने बताया कि दोनों के शव एक-दूसरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर थे और युवती का चेहरा नकाब से ढका हुआ था. पुलिस के मुताबिक, उसके पास जहर की शीशी, एक हैंडबैग और एक दुपट्टा मिला और पास ही सड़क के किनारे उनका स्कूटर खड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने शव देखकर अधिकारियों को सूचित किया.
प्रारंभिक जांच में क्या पता चला?
प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे और पुलिस को संदेह है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि स्कूटर की नंबर प्लेट के आधार पर पता चला कि वह अयोध्या के रामनगर कॉलोनी के निवासी मनीष गिरधारीलाल शर्मा का है.
पुलिस ने बताया कि मृत युवक की पहचान विश्वनाथ के रूप में हुई है, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के छोटे बजहा गांव का निवासी था और गुड़गांव के एक अस्पताल में कर्मचारी था जबकि महिला नीतू दो किलोमीटर दूर कुंजलगढ़ गांव की रहने वाली थी. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच हाई स्कूल में शुरू हुआ रिश्ता छह साल तक चला, हालांकि उनके परिवारों के बीच जातिगत मतभेदों के कारण दोनों पक्षों में असहमति थी.
नीतू पहले से शादीशुदा थी
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि नीतू पहले से शादीशुदा थी, लेकिन अपने पति से अलग हो गई थी. ग्रामीणों ने कहा कि उसका परिवार उसकी दोबारा शादी की योजना बना रहा था, लेकिन विश्वनाथ के परिवार ने इसका विरोध किया.
