गोरखपुर: महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर के बाहर बैठी महिला दुकानदार को दारोगा ने पीटा
गोरखपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर राजघाट थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के बाहर पूजन साम्रगी की दुकान लगाने वाली महिला को पीटने का…
ADVERTISEMENT

गोरखपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर राजघाट थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के बाहर पूजन साम्रगी की दुकान लगाने वाली महिला को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक दारोगा महिला के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं. दारोगा की पहचान ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज कुंवर गौरव सिंह के रूप में हुई है.