लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में NEET की तैयारी कर रहे दीपक गुप्ता को मुंह में गोली मार दी और फेंककर चले गए! कौन थे वो लोग?

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता (19 वर्ष) की पशु तस्करों ने मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime News
Gorakhpur Crime News
social share
google news

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के जंगलधूसड़ में NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता (19 वर्ष) की पशु तस्करों ने मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी. बीती रात 12:30 बजे तीन गाड़ियों से पशु तस्कर गांव पहुंचे, वे मवेशियों को खूंटे से खोल रहे थे, तभी गांववालों ने शोर मचा दिया. NEET छात्र भी शोर मचाते हुए पीछे-पीछे दौड़ने लगा. इसके बाद तस्करों ने उसे पकड़कर डीसीएम में जबरन बैठा लिया. करीब एक घंटे तक उसे घुमाते रहे. फिर उसके मुंह में गोली मार दी. शव को घर से करीब 4 किलोमीटर दूर सरैया गांव में फेंक दिया.