गोरखपुर में विश्वकर्मा चौहान ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, वो तड़पती रही... कातिल आधे घंटे वहीं टहलता रहा
Gorakhpur Crime News: यूपी के गोरखपुर में हैवान बने पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime News
Gorakhpur Crime News: यूपी के गोरखपुर में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए. पति से विवाद के बाद डेढ़ साल से 13 साल की बेटी को लेकर अलग रह रही पत्नी को हैवान बने पति ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी तमंचा हाथ में लेकर आधे घंटे तक घटनास्थल पर टहलता रहा. इसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि गोली मारने के बाद आरोपी वहां से जा रहा है, जबकि उसकी पत्नी वहां पर तड़पकर बेसुध हो चुकी है.