लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर-लखनऊ रेल रूट पर 138 करोड़ रुपये से बना नया रेलवे ओवरब्रिज, जानिए इससे क्या होंगे फायदे

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर 138 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए रेल ओवरब्रिज (ROB) का लोकार्पण किया. यह ब्रिज शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और पड़ोसी जिलों तथा नेपाल की कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर साबित होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को गोरखपुर वासियों को एक बड़ी सौगात दी. उन्होंने गोरखपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर डोमिनगढ़ और गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के बीच 138 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक नए रेल ओवरब्रिज (ROB) का लोकार्पण किया. यह नया ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग संख्या 162-ए पर पहले से निर्मित आरओबी के समानांतर बनाया गया है. इसे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि जब विरासत और विकास की सोच वाली डबल इंजन सरकार आती है, तो विकास भी तीव्र गति से आगे बढ़ता है.