सीएम योगी आखिर कान में क्यों पहनते हैं अष्ट धातु से बना कुंडल, जानें इससे जुड़ी रोचक कहानी
Uttar Pradesh News : गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर, पूरे भारत में नाथ संप्रदाय को मानने वाले लोगों की आस्था का केन्द्र है. विश्व और…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर, पूरे भारत में नाथ संप्रदाय को मानने वाले लोगों की आस्था का केन्द्र है. विश्व और पूरे भारत से जो लोग गोरखपुर में घूमने आते हैं, वह नाथ संप्रदाय के गोरखनाथ मंदिर के दर्शन करना नहीं भूलते हैं. गोरखनाथ मंदिर शहर की सभ्यता संस्कृति और अपने प्राचीनतम इतिहास को समेटे हुए है. शहर में पहुंचते ही आप को तमाम मंदिर दिखेगे जहां नारंगी या भगवा कुर्ता पजामा पहनकर पुजारी पूजा पाठ करते हैं. लेकिन गोरखनाथ मंदिर में पहुंचने के बाद यहां के योगी को देखते ही आप नाथ संप्रदाय की पहचान कर सकेंगे. यहां पर मौजूद हर योगी के कान में कुंडल होता है और यह अनिवार्य है.