लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बलिया में कामजी गोंड मौत मामला, मजिस्ट्रियल जांच शुरू, आरोपी प्रधान के भाई ने कहा- 'राजनीतिक साजिश में फंसाया गया

Ballia Kamji Gond Death Case: बलिया के कामजी गोंड मौत मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है. मृतक के बेटे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है. आरोपी प्रधान के भाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को बेगुनाह बताते हुए राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की.

ADVERTISEMENT

बलिया में कामजी गोंड मौत मामला, मजिस्ट्रियल जांच शुरू, आरोपी प्रधान के भाई ने कहा- 'राजनीतिक साजिश में फंसाया गया
बलिया में कामजी गोंड मौत मामला, मजिस्ट्रियल जांच शुरू, आरोपी प्रधान के भाई ने कहा- 'राजनीतिक साजिश में फंसाया गया
social share
Google CTA

Ballia Kamji Gond Death Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में कामजी गोंड की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस की कथित पिटाई से मौत के आरोपों के बीच अब इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. वहीं, आरोपी ग्राम प्रधान के भाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए नया दावा किया है.