लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा पुलिस ने एल्विश को भेजा नोटिस तो मंत्री अरुण सक्सेना बोले- कोई हस्ती कानून से ऊपर नहीं

नोएडा पुलिस ने मंगलवार को ‘यूट्यूबर’ एल्विश यादव को नोटिस भेजकर ‘रेव पार्टियो” में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच में शामिल होने के लिए कहा. वहीं, उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण सक्सेना ने ‘यूट्यूबर’ एल्विश यादव से संबंधित मामले की जांच को लेकर कहा कि कोई भी हस्ती कानून से ऊपर नहीं है

ADVERTISEMENT

एल्विश यादव और राहुल को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ, क्या राज उगलवाना चाहती है पुलिस?
एल्विश यादव और राहुल को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ, क्या राज उगलवाना चाहती है पुलिस?
social share
google news

Elvish Yadav News: नोएडा पुलिस ने मंगलवार को ‘यूट्यूबर’ एल्विश यादव को नोटिस भेजकर ‘रेव पार्टियो” में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच में शामिल होने के लिए कहा. वहीं, उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण सक्सेना ने ‘यूट्यूबर’ एल्विश यादव से संबंधित मामले की जांच को लेकर कहा कि कोई भी हस्ती कानून से ऊपर नहीं है और इस प्रकरण में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उन पांच लोगों की हिरासत के लिए भी आवेदन किया है जिन्हें मामले में गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.