ग्रेटर नोएडा में पत्नी के सामने नितिन नागर के हत्यारे सचिन और विपिन एनकाउंटर, इस हाल में मिले
Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा के नितिन नागर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी सचिन और विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन दोनों ने ही नितिन को सरेआम गोलियां मारी थीं और उसकी पत्नी को धमकाया था.
ADVERTISEMENT
Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले और उनकी पत्नी पर सरेआम बंदूक तानने वाले बदमाशों का पुलिस ने 'इलाज' कर दिया है.24 फरवरी को हुए इस रूह कंपा देने वाले हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन और विपिन उर्फ कल्ला को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एनकाउंटर के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है जिससे वे अब ठीक से खड़े होने की स्थिति में भी नहीं हैं.
