चंद्रयान के रोवर पर लगे दो कैमरे करेंगे नोएडा के स्टार्ट-अप के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल, जानिए
Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 के रोवर पर लगे दो कैमरे नोएडा के एक प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप के सॉफ्टवेयर का उपयोग कर चंद्रमा की सतह का अन्वेषण करेंगे.…
ADVERTISEMENT

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 के रोवर पर लगे दो कैमरे नोएडा के एक प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप के सॉफ्टवेयर का उपयोग कर चंद्रमा की सतह का अन्वेषण करेंगे. चंद्रयान के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ निकटता से काम कर रही ‘ओम्नीप्रेजेंट रोबोट टेक्नोलॉजीस’ ने प्रज्ञान रोवर के लिए ‘पर्सेप्शन नेविगेशन सॉफ्टवेयर’ विकसित किया है, जो विक्रम लैंडर मॉडयूल में लगा है, जिसने बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह को छूआ.









