लेटेस्ट न्यूज़

चंद्रयान-3 मिशन हुआ सफल तो खुशी में प्रयागराज का ये होटल ग्राहकों के लिए हो गया फ्री

Prayagraj News: भारत ने आखिरकार इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन सफल हो गया है और भारत ने चांद पर कदम रख दिया है.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Prayagraj News: भारत ने आखिरकार इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन सफल हो गया है और भारत ने चांद पर कदम रख दिया है. चंद्रयान-3 की इस कामयाबी से पूरे देश में जश्न का माहौल है. देशवासी अपने-अपने अंदाज में देश की इस बड़ी सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के भी अलग-अलग हिस्सों में चंद्रयान-3 की कामयाबी का जश्न मनाया जा रहा है. 

इसी बीच प्रयागराज में एक रेस्टोरेंट ने चंद्रयाल-3 की सफल लैंडिंग के बाद लोगों को फ्री खाना खिलाया है. इस दौरान जो भी लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए, उन्हें होटल की तरफ से मुफ्त खाना खिलवाया गया. 

5 घंटे तक रेस्टोरेंट रहा फ्री

बता दें कि जैसे ही चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की, पूरा देश जश्न में डूब गया. इस दौरान प्रयागराज के एक रेस्टोरेंट ने भी खुद को 5 घंटे के लिए फ्री रखने का ऐलान कर दिया. 

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद रेस्टोरेंट ने अपने पूरे परिसर को तिरंगे से पाट दिया. इसके साथ ही 5 घंटे के लिए पूरा रेस्टोरेंट भी फ्री कर दिया. इस दौरान खाने के लिए आने वाले ग्राहकों से कोई पैसे नहीं लिए गए. 

रेस्टोरेंट के मैनेजर के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने जिस तरह से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, उससे पूरा देश खुश है. इस खास मौके पर उन्होंने  कुछ घंटे तक अपने ग्राहकों से कोई पैसे ना लेकर उनके चेहरे पर भी मुस्कान बिखरने की कोशिश की है. यह पहल इसरो से जुड़े हुए वैज्ञानिकों के लिए एक गिफ्ट की तरह है. ग्राहक भी इस अनोखे ऑफर की तारीफ कर रहे है.