UPTak Baithak Logo

नोएडा के गार्डन गलेरिया में महिला से पूछा गया उसका रेट! फिर मामले में आया ट्विस्ट और पुलिस ने लिया एक्शन

Noida Viral Video Story: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा से सामने आया एक युवती का वीडियो चर्चा के केंद्र में है. दरअसल, वायरल वीडियो में युवती ने बताया था कि गार्डन गैलेरिया मॉल में पहले उसके साथ बदतमीजी की गई, फिर कुछ लड़कों ने भद्दी बातें कहते हुए उसके रेट तक पूछ लिए.

ADVERTISEMENT

 Noida Viral Video Story:
Noida Viral Video Story
social share
Google CTA

Noida Viral Video Story: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा से सामने आया एक युवती का वीडियो चर्चा के केंद्र में है. दरअसल, वायरल वीडियो में युवती ने बताया था कि गार्डन गैलेरिया मॉल में पहले उसके साथ बदतमीजी की गई, फिर कुछ लड़कों ने भद्दी बातें कहते हुए उसके रेट तक पूछ लिए. वीडियो में युवती ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था. मगर बाद में युवती ने एक नया वीडियो शेयर कर कहा कि पहले उसने अपनी बात को कुछ बढ़ा चढ़ाकर कहा था, लेकिन अब वो पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षो के दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया है.