लेटेस्ट न्यूज़

कौन है शिव यादव जिसे नोएडा में यूपी पुलिस परीक्षा के बीच किया गया गिरफ्तार?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी नाम से परीक्षा देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की और जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News
social share
Google CTA

Noida News: उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति को फर्जी नाम से परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि 30 अगस्त को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शिव यादव नामक परीक्षार्थी को पकड़ा गया. शिव यादव ने विमलेश कुमार के नाम से परीक्षा दी थी. इस फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ जब जांचकर्ताओं को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसकी पहचान की जांच की गई.