कौन है नोएडा की प्रीति गुप्ता जिसने बुजुर्ग दंपत्ति को परेशान करके रख दिया और 25 लाख की रंगदारी भी मांगी?
UP News: पिछले दिनों फ्लैट के बाहर से बुजुर्ग दंपत्ति का वीडियो वायरल हुआ था. अब इस मामले में पुलिस ने प्रीति गुप्ता को गिरफ्तार किया है. प्रीति गुप्ता ने बुजुर्ग दंपत्ति को परेशान कर रखा था. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने और धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान प्रीति गुप्ता निवासी टावर टी-102, पैरामाउंट इकोसेंस के रूप में हुई है. पुलिस ने महिला के कब्जे से 25 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.