फ्लैट में नित्या के साथ रात 3 बजे आई और अंदर…नोएडा की यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता कर रही उन्नति डेथ केस में ये पता चला
Noida Crime News: मुरादाबाद की उन्नति की उम्र 21 साल थी. बीते शुक्रवार उसने नोएडा की सोसाइटी में 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी. जानिए अब इस केस में क्या पता चला?
ADVERTISEMENT

Noida News
Noida Crime News: नोएडा की बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन कर रही 21 साल की उन्नति के साथ आखिर क्या हुआ? ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. दरअसल मुरादाबाद की रहने वाली उन्नति ने बीते शुक्रवार नोएडा सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी. मौके पर ही उन्नति की मौत हो गई थी.