लेटेस्ट न्यूज़

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश, अब नोएडा में सीमा हैदर का क्या होगा?

Seema Haider News: सीमा हैदर को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें भारत छोड़ना होगा? केंद्र सरकार के सख्त फैसलों के बीच वकील एपी सिंह ने दिया बयान, बताया क्या सीमा पर भी लागू होंगे ये आदेश.

ADVERTISEMENT

Seema Haider & Sachin Meena
Seema Haider & Sachin Meena
social share
google news

Seema Haider News: केंद्र सरकार ने कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं. भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक संबंधों में भारी कटौती करते हुए सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है. इसके अलावा भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है, क्या भारत में रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को भी अब देश छोड़ना होगा और पाकिस्तान लौटना पड़ेगा? इस मामले पर सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने क्या जानकारी दी है, उसे खबर में आगे जानिए.