लेटेस्ट न्यूज़

बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर के लिए सौरभ तिवारी बन गए मुस्लिम? उनका पक्ष जानिए

Uttar Pradesh News: अपने एक साल के बच्चे के बांग्लादेश से नोएडा आई युवती सोनिया अख्तर (Bangladeshi Woman Sania Akhtar) की कहानी में भी अब…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: अपने एक साल के बच्चे के बांग्लादेश से नोएडा आई युवती सोनिया अख्तर (Bangladeshi Woman Sania Akhtar) की कहानी में भी अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सोनिया अख्तर का दावा है कि गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर इलाके में रहने वाले सौरभ कांत तिवारी ने उनसे बांग्लादेश में शादी की और उनका बेटा हुआ. आरोप है कि बाद में सौरभ भारत लौट आए यहां उन्होंने दूसरी शादी कर ली. सोनिया ने इस मामले की शिकायत गौतमबुद्ध नगर पुलिस से की है. इस मामले में अब नई-नई तस्वीरें और डॉक्युमेंट सामने आ रहे हैं. इसमें मैरिज सर्टिफिकेट, धर्म परिवर्तन कराने का सर्टिफिकेट जैसी तमाम चीजें शामिल हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश की सोनिया अख्तर के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था?