लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा की लोटस ब्लूवर्ल्ड सोसाइटी में 11वीं की स्टूडेंट की मौत, 19वीं मंजिल से गिरकर दिशिता दुबे की गई जान

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित लोटस ब्लूवर्ल्ड सोसाइटी में मंगलवार तड़के 16 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्रा की 19वीं मंजिल से गिरने के बाद जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

Noida Lotus Blue World Society News
Noida Lotus Blue World Society News
social share
Google CTA

Noida Lotus Blue World Society News: नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित लोटस ब्लूवर्ल्ड सोसाइटी में मंगलवार तड़के 16 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्रा की 19वीं मंजिल से गिरने के बाद जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की पहचान दिशिता दुबे के रूप में हुई है. वह परिवार के साथ इसी सोसाइटी में रहती थी और एक नामी स्कूल में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी. उसके पिता एक निजी कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं. परिवार मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला बताया गया है. फिलहाल पुलिस छात्रा की मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है.

रात में परिवार के साथ किया था खाना

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 3 बजे सूचना मिली कि छात्रा अपने फ्लैट की बालकनी से गिर गई है. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिशिता ने रात में परिवार के साथ खाना खाया था और उस समय सब कुछ सामान्य था. हालांकि, बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में थी. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस की आज फिर बैठक, यूपी के इन 26 सीटों का ऑफर दे सकती है अखिलेश की पार्टी!

 

मोबाइल फोन की जांच कर रही पुलिस

घटना के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं. पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन की जांच कर रही है. साथ ही परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों को समझा जा सके. पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट करने की कोशिश की जाएगी. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- आजम खान के हमलों के बीच आ गया ओवैसी का तगड़ा जवाब, बोले-हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा