लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में होली पर शादीशुदा साहिल सिंघल से मिलने आई थी उसकी GF, तभी किसने कर दिया शख्स का मर्डर?

Noida Crime News:नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन अवैध संबंधों के चलते खूनी खेल खेला गया. 39 वर्षीय शादीशुदा साहिल सिंघल की उसकी प्रेमिका के भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि साहिल ने खुद ही कातिलों को सोसाइटी में एंट्री दिलाई थी.

ADVERTISEMENT

Noida Crime news:सांकेतिक तस्वीर
Noida Crime news:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी में होली के जश्न के बीच अचानक आई गोलियों की आवाज से पूरी सोसाइटी कांप उठी. मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है. यहां साहिल सिंघल नाम के एक युवक की उसकी गर्लफ्रेंड के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस की शुरूआती जांच में ये सामने आया है कि साहिल का उसकी गर्लफ्रेंड के साथ करीब 4 साल से सबंध था. साहिल की गर्लफ्रेंड होली के दिन अपने भाईयों के साथ उससे मिलने के लिए आई थी. बातचीत के बीच साहिल का गर्लफ्रेंड के भाईयों के साथ विवाद शुरू गया. इस कहासुनी के दौरान गर्लफ्रेंड के भाई ने साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी. इस खबर के सामने आते ही इलाके में हडकंप मच गया.