नोएडा में रेड लाइट पर कार खड़ी कर बीयर लेने चला गया युवक, सिग्नल पर हरी बत्ती होते ही ये सब हुआ
नोएडा की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक और मामला सामने आया है. यहां सेक्टर-41 की आगाहपुर रेड लाइट पर एक कार चालक ने ऐसा कारनामा किया कि लोग देखते ही रह गए.
ADVERTISEMENT

Noida Viral Video
नोएडा की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक और मामला सामने आया है. यहां सेक्टर-41 की आगाहपुर रेड लाइट पर एक कार चालक ने ऐसा कारनामा किया कि लोग देखते ही रह गए. युवक ने बीच चौराहे पर अपनी गाड़ी को खड़ी करके नजदीकी दुकान से बीयर लेने चला गया. इस बीच सिग्नल ग्रीन हो गया जिससे पीछे खड़ी गाड़ियों को जाम का सामना करना पड़ा. इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर एक शख्स से सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो वायरल हो रहा है.
