ग्रेटर नोएडा: स्कूल जा रही बच्ची को सांड ने पटका, कुत्ते ने ऐसे बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. ऐसा ही एक नया मामला दनकौर थाना क्षेत्र के एक…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. ऐसा ही एक नया मामला दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया जब स्कूल जाते समय 8 साल की बच्ची को पीछे से जा रहे सांड ने पटक कर नीचे दे मारा. हालांकि, गनीमत रही कि बच्ची किसी तरीके से सांड के चंगुल से छूटकर भाग गई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पूरी घटना बीते सोमवार की सुबह की है.
