लेटेस्ट न्यूज़

ओजी से लेकर शिलोंग गांजा की सीक्रेट डिलीवरी! कौन है योगेंद्र सिंह जिसने नोएडा में डिलीवरी ऐप को बनाया ड्रग्स का अड्डा?

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने जीरो-टच ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. कॉर्पोरेट ऑफिसों से गांजे की ऑनलाइन डिलीवरी कराने वाला योगेंद्र प्रताप सिंह समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. 10 KG (ओजी, मैंगो, शिलोंग) से ज्यादा गांजा जब्त.

ADVERTISEMENT

Noida Crime News
Noida Crime News
social share
google news

Noida Crime News: अब तक आपने पिज्जा, खाना या जरूरी सामान की ऑनलाइन डिलीवरी देखी होगी. मगर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है जो ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह पैकिंग और फर्जी रसीद का इस्तेमाल करके सीधे डिलीवरी ऐप्स के माध्यम से गांजा सप्लाई कर रहा था. थाना सेक्टर-113 पुलिस ने इस हाई-टेक गिरोह के मास्टरमाइंड योगेंद्र प्रताप सिंह (जो पहले एक निजी कंपनी में काम करता था) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.