एल्विश यादव की अब जेल में कटेगी रात, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जाते हुए ऐसा दिखा हाल
सांपों के जहर सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. कोर्ट में पेशी के दौरान सूरजपुर कोर्ट ने एल्विश यादव को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

जेल जाते हुए एल्विश यादव
Noida News: सांपों के जहर सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. कोर्ट में पेशी के दौरान सूरजपुर कोर्ट ने एल्विश यादव को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस केस में अब एल्विश यादव बुरी तरह से फंस गए हैं. बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद एल्विश ने खुद को बेकसूर बताया था. मगर पुलिस की जांच में एल्विश यादव का नाम सामने आया. इसके बाद उनसे पूछताछ की गई और अब उन्हें जेल भेज दिया गया है.
