दिल्ली में भीषण ब्लास्ट में अबतक 10 की मौत, इस बीच नोएडा में पुलिस क्या कर रही, जानिए हर अपडेट
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका, 10 की मौत के बाद सीएम योगी ने यूपी पुलिस को दिए सख्त निर्देश. नोएडा के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग जारी. लेटेस्ट अपडेट्स जानिए.
ADVERTISEMENT

Delhi Blast, Noida Police Checking
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक गाड़ी में हुए भीषण धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने की खबर है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए की टीम मौके पर जांच कर रही हैं. ये धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. इस हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट के मद्देनजर नोएडा पुलिस शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.