लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में बैंककर्मी मनजीत मिश्रा की गोली मारकर हत्या, किसने रची ये खौफनाक साजिश?

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में जुटी, ससुराल पक्ष पर आरोप.

ADVERTISEMENT

Greater Noida Crime News
Greater Noida Crime News
social share
google news

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में ताजा मामला थाना इकोटेक-3 इलाके से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 29 वर्षीय मनजीत मिश्रा के रूप में हुई है, जो एक बैंक में कार्यरत थे और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपने परिवार के साथ रहते थे.