ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी! अब सीधे जुड़ने जा रही मेट्रो, जानें पूरा प्लान
Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को जल्द ही एक और बड़ा तौफा मिलने वाला है. जिले में जल्द ही मेट्रो के…
ADVERTISEMENT

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को जल्द ही एक और बड़ा तौफा मिलने वाला है. जिले में जल्द ही मेट्रो के एक और कॉरिडोर बनाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए बाकायदा डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है. एक्वा लाइन के सेक्टर-142 स्टेशन पर बड़ा इंटरचेंज बनाने की तैयारी पूरी हो गई है. इसका फायदा यह होगा कि सवारी ग्रेटर नोएडा से एक्वा लाइन पर सवार होकर सीधे बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंच जाया करेंगे, जो पहले से ब्ल्यू लाइन और मजेंटा लाइन से इंटर कनेक्टेड है.