ग्रेटर नोएडा में 25 साल की दीपिका नागर की कैसे हुई मौत? 7 तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी
Deepika Nagar Story: शादी के सिर्फ 14 महीने बाद ग्रेटर नोएडा की 25 वर्षीय दीपिका नागर की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी. परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गंभीर चोटों का खुलासा हुआ है. मामले में पति और ससुर गिरफ्तार किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
ग्रेटर नोएडा की रहने वाली 25 साल की दीपिका नागर की मौत का मामला लगतार सुर्खियों में बना हुआ था. दीपिका की शादी धूमधाम से हुई थी और इसमें लाखों रुपये खर्च हुए थे.

2/7
लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दीपिका की जिंदगी बदलने लगी. परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने फॉर्च्यूनर कार और लाखों रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी. आरोप है कि दीपिका मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी. वह अक्सर कई बार फोन पर अपने माता-पिता को अपनी तकलीफ बताती थीं.

3/7
हादसे वाले दिन दीपिका के पिता अपनी बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे थे. उन्होंने बेटी को समझाया और ससुराल पक्ष से भी बात की. लेकिन कुछ घंटों बाद अचानक फोन आया कि दीपिका तीसरी मंजिल से गिर गई हैं.

4/7
ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है लेकिन परिवार इसे दहेज हत्या कह रहा है. दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई गंभीर चोटों का जिक्र सामने आया, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया.

5/7
अब पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर भी लोग दीपिका के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. सवाल सिर्फ दीपिका की मौत का नहीं बल्कि उस दहेज प्रथा का भी है जो आज भी कई बेटियों की जिंदगी छीन रही है.

6/7
दीपिका नागर अपनी खुशमिजाज और पारिवारिक स्वभाव के लिए जानी जाती थीं. उनकी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. दीपिका की शादी करीब 14 महीने पहले बड़े धूमधाम से हुई थी. परिवार ने बेटी की शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी.

7/7
परिवार के मुताबिक शादी में लाखों रुपये खर्च किए गए थे. दहेज में Scorpio-N कार, सोने के गहने और नकदी भी दी गई थी. परिजनों ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया और सख्त कार्रवाई की मांग की.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित किया है.)