लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी से मारपीट मामले में विवेक बिंद्रा के खिलाफ पुलिस ने की ये कार्रवाई, जानें लेटेस्ट अपडेट

पत्नी यानिका के साथ घरेलू हिंसा मामले में अब मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बता दें कि पुलिस ने विवेक के खिलाफ जांच तेज कर दी है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Noida News: पत्नी यानिका के साथ घरेलू हिंसा मामले में अब मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बता दें कि पुलिस ने विवेक के खिलाफ जांच तेज कर दी है. इसी कड़ी में सबूत जुटाने के लिए सोमवार को नोएडा पुलिस की एक टीम सेक्टर 94 स्तिथ विवेक बिंद्रा के सोसायटी गई. यहां पुलिस ने सोसायटी के गार्ड्स से बातचीत कर विवेक के बारे में जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया.

गौरतलब है कि वैभव नामक युवक ने बीते 14 दिसंबर को अपने जीजा और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था. आरोप है कि वेवक ने अपनी पत्नी और उनकी बहन यानिका के साथ मारपीट की. इस वजह से यानिका को गंभीर चोटें आई हैं. दरअसल विवेक की हाल ही में यनिका के साथ शादी हुई थी. आरोप है कि विवेक ने 7 दिसंबर को पत्नी के साथ मारपीट की. फिलहाल नोएडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

दूसरी ओर विवेक की पत्नी ने एक बड़े वकील को हायर किया है. यानिका के वकील के मुताबिक, उनके पास विवेक के खिलाफ बहुत सारे सबूत मौजूद हैं, उन्होंने डाटा कलेक्ट कर लिया और उनकी क्लाइंट अभी हॉस्पिटल में हैं. क्लाइंट के अपस्ताल से डिस्चार्ज होने के बाद वो पुलिस से मुलाकात कर धारा बढ़वाएंगे.

आपको बता दें कि इन सब के बीच विवेक एक अन्य मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी से चल रहे विवाद के कारण भी लगतार चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर लोग संदीप महेश्वरी के समर्थन में #stopvivekbindra अभियान चला रहे हैं. फिलहाल विवेक पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जगह से मुश्किलों से घिरे हुए हैं.