नोएडा हवाई अड्डा: कब शुरू होगा दूसरे चरण के जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वेक्षण? यहां जानिए
Noida Airport News: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) के लिए दूसरे चरण के भूमि अधिग्रहण का सर्वेक्षण दो सप्ताह में शुरू होने की संभावना है.…
ADVERTISEMENT

Noida Airport News: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) के लिए दूसरे चरण के भूमि अधिग्रहण का सर्वेक्षण दो सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर के जेवर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के पहले चरण के तहत निर्माण कार्य जारी है और उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण को हरी झंडी दे दी है.
